वन टाइम सेटेलमेंट के दिए निर्देश

नई टिहरी

अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी लिमिटेड से प्रभावितों की समस्याओं के समाधान को गठित समिति की बैठक डीएम इवा श्रीवास्तव ने ली। जीवीके कंपनी के हटाए गए 90 कर्मचारियों ने डीएम के सामने अपनी समस्याओं को रखा। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें एचएनबीजीयु की तर्ज पर लाभ दिया जाना था।
हटाए गए कर्मियों ने कहा कि कंपनी किसी भी नियम को नहीं मान रही है। डीएम ने कहा कि अनुबंधों के तहत नियुक्त कर्मचारियों को नियमों की अनदेखी करते हुए हटाया जाना अनुचित है। जीवीके कंपनी के निदेशक संतोष रेडी को निर्देश दिए कि वे 90 कर्मचारियों के वन टाइम सेटेलमेंट को ठोस प्रस्ताव तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कंपनी ने बैठक में इस प्रोजेक्ट से सम्बंधित संपत्ति की जानकारी प्रस्तुत न करने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी प्रकट हुये एसडीएम कीर्ति नगर को निर्देश दिए कि वे तीन दिन के भीतर कंपनी के भू-संपत्ति का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। ताकि कम्पनी की भूमि पर प्रभावितों के जीविकोपार्जन को दुकानें प्रस्तावित की जा सकें। अनुबंध के मुताबिक निकाले गए कर्मचारियों को वापस नौकरी पर रखा जाए या वन टाइम सेटेलमेंट के तहत संतोषजनक धनराशि मुहैया कराना सुनिश्चित करें। जिस पर निदेशक जीवीके का कहना था कि कंपनी में कार्य के अभाव को देखते हुए निकाले गए 90 कर्मचारियों को वापस नौकरी पर रखा जाना संभव नहीं है। कर्मचारियों को वीआरएस के तहत दी जाने वाली सम्मानजनक राशि से संबंधित प्रस्ताव 3 दिन के भीतर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *