दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोप में गिरफ्तार 

 

लखनऊ

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और पोक्सो एक्ट के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज ने बताया कि थाने पर दर्ज मुकदमे की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह कर रहे थे। जांच के दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक ने मुकदमे के नामजद अभियुक्त शिवम चौरसिया पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश चौरसिया निवासी एकता नगर बालागंज को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *