शिल्पा शेट्टी बीते कुछ महीनों से काफी मुश्किल भरे दिनों से गुजर रही

नई दिल्ली ।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बीते कुछ महीनों से काफी मुश्किल भरे दिनों से गुजर रही थीं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील वीडियो मामले में जेल में बंद थे। हालांकि अब राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है। जिससे शिल्पा शेट्टी ने भी चैन की सांस ली है। अब पति के जेल से बाहर आने के बाद शिल्पा शेट्टी खुद को रिकवर करने में जुटी हुई हैं। हाल ही में शिल्पा ने पोस्ट शेयर कर इस बारे में बताया है।
शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर अपने जीवन में चल रही उथल- पुथल के बारे में भी पोस्ट शेयर करकी रहती हैं। इन दिनों शिल्पा के जीवन में चल रही उथल- पुथल को अभिनेत्री इशारों- इशारों में ही सही लेकिन बयां जरूर कर देती हैं। हाल ही में शिल्पा ने इसी तरह बताया है कि वो अब रिकवरी की राह पर हैं।
शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। ये एक किताब का लिया हुआ क्वोट है जिसके जरिए शिल्पा शिल्पा ने रिकवर होने, स्ट्रेंथ और आगे बढ़ने को लेकर बात की है। इस क्वोट में लिखा है, ‘हम सभी ने सुना है कि सफरिंग हमें स्ट्रॉन्ग बनाती है जो हम मुश्किलों से सीखते हैं। यह सच हो सकता है, लेकिन इतना आसान नहीं जितना हम सोचते हैं। मुश्किल समय हमें बेहतर नहीं बनाता, मुशक्लि समय में काम करना हमें बेहतर बनाता है। सफरिंग हमें वो ताकत देती है जो हमें भी नहीं पता होता कि हमारे पास है।’ इसके जरिए शिल्पा ने बताया है कि वो स्ट्रॉन्ग हैं इस समय से रिकवर करने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *