ऊर्जा निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

श्रीनगर गढ़वाल।

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर श्रीनगर में ऊर्जा निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों एवं स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत वितरण खंड श्रीनगर कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गत 27 जुलाई को ऊर्जा मंत्री डा. हरक सिंह रावत की मध्यस्थता में हुई वार्ता के उपरांत मिले आश्वासन पर राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित कर दी गई थी। बावजूद मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिस कारण मोर्चा को पुन: आंदोलन के लिए विवश होना पड़ रहा है। कहा यदि शीघ्र ही मांगों पर अमल नहीं हुआ तो छह अक्तूबर से सभी कर्मचारी एवं अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता वाईएस तोमर, पिटकुल के अधिशासी अभियंता हिमांशु चौहान, एई मो. शाहवेज, एसडीओ यूपीसीएल सचिन सचदेवा, एई प्रशांत चौहान, जुमेद अहदम, भारतीय देवी, पार्वती देवी, सुशीला देवी, आनंदी देवी, साफिया, ललिता, मुन्नी राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *