फिल्म पॉलसी बोर्ड बनाए जाने की मांग की

 

पौड़ी

प्रदेश में प्रतिष्ठित एफटीआईआई फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे के सेंटर के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। जिस पर  फिल्म जगत से जुड़े हुए लोगों ने खुशी जताते हुए राज्यसभा सांसद अनिल  बलूनी का आभार जताया है। फिल्म निर्देशक गणेश वीरान ने बताया कि राज्यसभा   सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से प्रदेश में प्रतिष्ठित  एफटीआईआई फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे के सेंटर के लिए सैद्धांतिक  स्वीकृति मिली है। बताया कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग   ठाकुर ने यह सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। उन्होंने बताया कि इस संस्थान के   यहां पर खुलने से राज्य के फिल्म विधा से जुड़े प्रतिभाओं एक्टिंग,  कैमरामैन, निदेशक आदि को आगे बढऩे का मौका मिलेगा और उन्हें एक नया मंच  मिलेगा। प्रदेश में प्रतिष्ठित एफटीआईआई फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट   ऑफ इंडिया पुणे के सेंटर के स्थापित होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के    फिल्म विधा से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।   उन्होंने प्रदेश में अभी तक फिल्म पॉलीसी बोर्ड नहीं बनाए जाने पर कड़ी  नाराजगी जताई है। कहा कि राज्य सरकार से पिछले लंबे समय से फिल्म पॉलसी  बोर्ड बनाए जाने की भी मांग की जा रही है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं  दिया जा रहा है। जिससे फिल्म जगत से जुड़े लोगों को कई समस्याओं का सामना   करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से जल्द ही फिल्म पॉलसी बोर्ड  बनाए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *