सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्लोगन बोर्ड लगाये

 

श्रीनगर गढ़वाल

स्वच्छ पहाड़ अभियान के तहत कनेक्ट टीम के सदस्यों ने श्रीनगर शहर से सटे खिर्सू-बुघाणी मार्ग सहित अन्य मार्गो पर जहां लोग   सुबह-शाम टहलने के लिए जाते है, उक्त मार्गो के किनारे गंदगी ना फैले   इसके लिए स्लोगन बोर्ड लगाने के साथ ही सफाई अभियान चलाया जा रहा है।   अभियान के चौदहवें सप्ताह के तहत कनेक्ट टीम के कार्यक्रम में पहुंचे   उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, दिनेश पंवार, आनंद भंडारी  ने टीम द्वारा शहर से सटे क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए किये जा रहे  कार्यो की सराहना की। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने कहा   कि यह अच्छा अवसर है, जब शहर के अंदर इस तरह के कार्यो में युवा बढ़चढ़  की प्रतिभाग कर रहे है। कहा कि सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ ही लोगों   को सफाई हेतु सडक़ किनारे स्लोगन बोर्ड लगने से जागरूकता आयेगी। कनेक्ट टीम के सुमन जोशी बंटी, अनूप बिष्ट ने उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष   वासुदेव कंडारी की ओर से चार स्लोगन दिये जाने पर आभार प्रकट किया। इस   मौके पर गौरव सिलोड़ी, वीरेन्द्र रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *