सिविल अस्पताल में होगा एक और आइसीयू वार्ड का निर्माण
रुड़की
सिविल अस्पताल रुड़की में दस बेड का एक और आइसीयू वार्ड बनाया जाएगा। एक प्राइवेट कंपनी के सीएसआर फंड से इस आइसीयू वार्ड का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को कंपनी की टीम ने सिविल अस्पताल पहुंचकर आइसीयू वार्ड को लेकर निरीक्षण किया। अभी अस्पताल में दस बेड का आईसीयू संचालित किया जा रहा है। रुड़की के सिविल अस्पताल में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद मरीजों के लिए सुविधा बढ़ाने का काम शुरू किया गया। दस बेड का आइसीयू वार्ड पहले ही बनकर तैयार हो गया है। इसके साथ ही ऑक्सीजन प्लांट भी बनाया गया है। पिछले शुक्रवार को मुयमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आइसीयू वार्ड का लोकार्पण किया था। इससे पहले डीएम ने आईसीयू वार्ड की व्यवस्थाओं को देखा और वहां की व्यवस्था पर संतोष जताया था। यह दस बेड का आईसीयू वार्ड है। अब सिविल अस्पताल में दस बेड का एक और आइसीयू वार्ड बनाने की तैयारी है। इससे अस्पताल में आईसीयू वार्ड में बेड क्षमता दोगुनी हो जाएगी। एक निजी कंपनी कॉरपोरेट रिस्पांसबिलिटी फंड (सीएसआर फंड) से सिविल अस्पताल में दस बेड का आइसीयू वार्ड बनाने को तैयार है। जिसके लिए मंगलवार को कंपनी की ओर से टीम ने आइसीयू वार्ड को लेकर निरीक्षण के लिए पहुंची। टीम ने अस्पताल प्रबंधन से जरूरी जानकारी ली। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ.संजय कंसल ने बताया कि अभी दस बेड का आइसीयू वार्ड है। जिसमें से पांच बेड बचों के लिए और पांच अन्य मरीजों के लिए हैं। सीएमएस ने बताया कि निजी कंपनी के सहयोग से दस बेड का एक और आइसीयू वार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कंपनी की टीम ने आइसीयू वार्ड का निरीक्षण भी किया।
