आईआईटी रुड़की में मनाया गया हिन्दी दिवस समारोह-2021

 

रुड़की

आईआईटी रुड़की के राजभाषा प्रकोष्ठ की ओर से हिन्दी दिवस-2021 समारोह मनाया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, नई दिल्ली के अध्यक्ष राम बहादुर राय रहे। मुय अतिथि ने संस्थान के इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि हिन्दी भाषी क्षेत्र के लोगों के पसीने व मेहनत से इस संस्थान का निर्माण हुआ है, इसलिए हिन्दी भाषा के संरक्षण व संवर्धन के प्रति इस संस्थान की भूमिका स्वत: बढ़ जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. अजित के चतुर्वेदी ने कहा कि हिन्दी भाषा की पहुंच अधिकतम लोगों तक बनाने के लिए हमें अपनी आंचलिक, क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ स्थानीय बोली को भी बढ़ावा देने तथा इसे सरल, सहज व सुगम बनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. मनोज त्रिपाठी ने किया। इस वर्ष के राजभाषा पुरस्कारों की घोषणा संस्थान के कुलसचिव प्रशांत गर्ग ने किया। मुय अतिथि ने वर्चुअल माध्यम से वर्ष-2021 के लिए राजभाषा पुरस्कारों का वितरण किया गया। परियोजना के नोडल अधिकारी प्रो. आशीष पाण्डेय तथा तकनीकी अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार को सर्वश्रेष्ठ लेख के लिए संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार शोध छात्र रेवती रमन एवं सेवा निवृत्त हिन्दी अधिकारी पराग चतुर्वेदी तथा तृतीय पुरस्कार भू-विज्ञान विभाग के प्रो. एके सर्राफ को उनके लेख के लिए प्रदान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. नागेन्द्र कुमार ने प्रस्तुत किया।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *