किसानों को बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग
रुड़की
उत्तराखंड किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को लक्सर सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नागर व प्रभारी सचिव सूरजभान सिंह से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन देकर कहा कि लक्सर चीनी मिल पर पिछले सत्र का किसानों का 17 दिन का भुगतान बाकी चल रहा है। उन्होंने इसे तत्काल दिलाने की मांग की। अध्यक्ष व सचिव ने मिल प्रबंधन से बात कर भुगतान कराने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान सतवीर सिंह, प्रदीप कुमार, नरेंद्र चौधरी, रणतेज सिंह, नसीम काजी व सतवीर झबरेड़ी मौजूद थे।
