गौवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की गौसेवकों ने की मांग
उन्नाव।
गौवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करने एवं उसके संरक्षण की मांग हनुमंत जीव आश्रय के संस्थापक अखिलेश अवस्थी के नेतृत्व में की गयी। इस संबन्ध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से प्रेषित किया। ज्ञापन में बताया गया कि सरकारी तमाम योजनाएं होते हुए भी इनकी दशा आज भी चिंतनीय है। आये दिन गोकशी की घटनाएं समाज में विद्वेष फैलाने का काम करती है। जिसे नियंत्रण में लेना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण है। गाय की विशेषता में यह हमारी संस्कृति का आधार होने के साथ ही आर्थिक रुप से समृद्ध बनाती है। ऐेसे में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करते हुए गौ सुरक्षा को हिंदुओं के मौलिक अधिकारों में शामिल किया जाये। इस कानून को कडाई से पालन में भी लाया जाये। ताकि गौ हत्या पर पूर्णतः रोक पर प्रभावी कदम उठाये जा सके। इसी को लेकर गौ सेवक एवं हनुमंत जीव आश्रय के संस्थापक के नेतृत्व में मांग रैली निकालकर अपनी मांगों को बेबाकी से रखा। तदोपरांत डीएम को ज्ञापन देकर मांगपत्र सौपा गया। ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी (विजय)हिंदू जागरण के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी पुरुषोत्तम शुक्ला, हरीश अवस्थी, सौरभ अवस्थी,आशुतोष पांडेय, अजीत पाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।
