पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश प्रशांत पांडेय  उर्फ कल्लू ढेर

सुल्तानपुर।
थाना क्षेत्र के पलिया देवापुर में बीते 13 जुलाई को शुभम हत्याकांड में उक्त बदमाश  वांछित था।सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवांह गांव स्थित झोखरिया बाग में हुई मुठभेड़ में उक्त कुख्यात बदमाश मार गिराया गया। कई जनपदों में आतंक का पर्याय बना था एक लाख का इनामी बदमाश प्रशांत पांडेय उर्फ कल्लू पंडित  सुल्तानपुर के कादीपुर थानांतर्गत अमरथू डढ़िया निवासी था।  बदमाश के ऊपर सुलतानपुर में 50 हजार, अंबेडकरनगर तथा जौनपुर जिले में 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित था। सरपतहा, शाहगंज, खेतासराय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच से रात में उसका सामना हो गया। क्रॉस फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथा कलां में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *