दिव्यांगों की मांगों पर खींचा मुख्यमंत्री का ध्यान
विकासनगर
उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तिकरण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित डोभाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर दिव्यांगों की समस्याएं बताई। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से दिव्यांग पेंशन बढ़ाने, राजस्थान की तर्ज पर प्रदेश में भी दिव्यांगों को नगर निकायों में आरक्षण देने, दिव्यांगजनों के लिए सशक्त दिव्यांग आयोग का गठन करने, राज्य में दिव्यांग भवन बनाने, दिव्यांगजनों के लिए बैकलॉग भर्ती, प्राइवेट सेक्टरों में चार प्रतिशत आरक्षण, निजी व्यवसाय के लिए जीरो प्रतिशत पर ऋण आदि मांगों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान खींचा। साथ ही मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई का अनुरोध भी किया है।
