गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या का हुआ निधन 

सोलन।
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रवीणा झा का बीते 4 सितंबर को अकस्मात निधन हो गया। उनका स्मरण करते हुए  विद्यालय में शोक सभा रखी गई। विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सदस्य तथा अध्यापकों ने स्वर्गीय प्रवीणा झा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और मौन रखा। प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने स्वर्गीय प्रधानाचार्या द्वारा किए गए कार्यों तथा उनके सकारात्मक व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इतने कम समय में प्रबंधक कमेटी ,सभी अध्यापकों तथा बच्चों के साथ एक अटूट रिश्ता बना लिया था। उनका इस तरह चले जाना हम सबके लिए अविश्वसनीय तथा स्कूल के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *