छत्तीसगढ़ की कल्पना सिंह ने केबीसी में जीती 3 लाख 20 हजार

जांजगीर।

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के मंच पर छत्तीसगढ़ ने अपना जलवा दिखाया। इस शो में कंटेस्टेंट कल्पना सिंह ने शिरकत की। उन्होंने केबीसी में शानदार गेम खेला और यहां से 3 लाख 20 हजार रुपये जीतने में सफल रहीं।
कल्पना इस समय छत्तीसगढ़ में रहती हैं। वह चांपा में स्थित डीपीएस स्कूल की प्रिंसिपल हैं। उनका स्कूल लॉकडाउन के दौरान राज्य में ऑनलाइन शिक्षा मुहैया कराने वाला पहला स्कूल बना था। कल्पना ने केबीसी में शानदार गेम खेला और यहां से 3 लाख 20 हजार रुपये जीतने में सफल रहीं। कल्पना की इस उपलब्धि पर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी बधाई दी। हालांकि कल्पना 6 लाख 40 हजार रुपये के सवाल का सही जवाब नहीं बता सकीं। उनसे पूछा गया, इसमें से किस राजनेता ने अपना करियर स्कूल शिक्षिका के रूप में शुरू किया? ए- सुषमा स्वराज बी- मायावती सी- प्रतिभा पाटिल डी- निर्मला सीतारमण, इसका सही जवाब था- बी. मायावती।
इस शो में शिरकत करने के बाद कल्पना सिंह को बधाईयों का तांता लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *