जिपं की बिष्टौसी सीट पर पांच नामांकन
नई टिहरी। पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ रिक्त पड़ी जिला पंचायत की बिष्टौसी सीट पर उपचुनाव हेतु पांच लोगों ने नामांकन करवाया है। धनोल्टी विधानसभा की जिपं बिष्टौसी सीट पर भाजपा के देवेन्द्र पंवार, कांग्रेस के संदीप राणा आप के अमरेंद्र बिष्ट तथा विपिन और मनजीत पंवार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामंकन दाखिल करवाया। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वह चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा ने कहा कि कांग्रेस ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाकर कार्यकर्ताओं का समान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि जिपं बिष्टौसी सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगा। जिपं बिष्टौसी सीट पर 5 अक्टूबर को उप चुनाव होना है।
