50 परिवारों को बांटी राशन किट
लखनऊ ।
बुधवार को इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया और सामाजिक संस्था गूंज के सहयोग से बुद्घेश्वर में गरीब परिवारों को राशन किट का वितरण किया गया। जिन इलाकों में वितरण किया गया उनमें पारा, राजाजीपुरम, मानकनगर, आलमबाग क्षेत्र के स्लम एरिया शामिल हैं। राशन वितरण के दौरान फाउंडेशन के निदेशक अमित ने बताया कि लॉकडाउन हटने के बाद भी बहुत से परिवारों को गरीबी और बेरोजगारी के चलते भोजन के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही 50 गरीब परिवारों को राशन की मदद की गयी। उन्होंने बताया कि राशन वितरण के दौरान परिवारों से अपील की गयी कि वह लोग जल्द से जल्द वैक्सीन लगवायें और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते रहे। राहत अभियान में गंूज की सदस्य कल्पना, अन्नू, पूजा, सानिया, शिवराज, सरला आदि शामिल रहे।
