त्रिवार्षिक चुनाव  व व्यापारी सम्मेलन 7-8 को मथुरा में

लखनऊ ।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का  त्रिवार्षिक चुनाव एवं व्यापारी सम्मेलन 7-8 सितम्बर को  श्रीकृष्णा आश्रम, छठीपूरा रोड मथुरा वृन्दावन में होगा। यह जानकारी प्रान्तीय मीडिया प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि त्रिवार्षिक चुनाव व व्यपारी सम्मेलन को लेकर संगठन कार्यालय पर एक बैठक बुलायी गयी थी। जहां पर सर्वसम्मति से निर्णय लिये गये। उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारियों से अपील की गयी है कि सदस्यता अभियान में तेजी लाते हुए सदस्यता रसीद 3 सितम्बर तक  कार्यालय में जमा कर दें। उन्होंने बताया कि चेयरमैन सुमेर अग्रवाल ने नगर पदाधिकारियों के अलावा महिला विंग को भी सम्मेलन में चलने का आहवान किया है। संगठन के सभी सदस्यों को निर्देश दिये गये हैं कि अपनी सदस्यता दो दिन में रिन्यूवल करा ले, तभी प्रदेश के पदाधिकारी बन पायेंगे। उन्होंने बताया कि अब लॉकडाउन समाप्त होने के कारण बाजारों में अस्थिरता का वातावरण भी समाप्त हो गया है। इसलिए सदस्यता अभियान के माध्यम से लखनऊ के सभी बाजारों के व्यापारियों जोड़ा जाएगा। बैठक में चेयरमैन सुमेर अग्रवाल, प्रान्तीय मीडिया प्रभारी योगेन्द्र सिंह, नगर वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, डॉ अखिल सहाय, मंत्री सुशील जायसवाल, कोषाध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल, महिला अध्यक्ष ममता जिन्दल, युवा नेता रमन मिश्रा, संजय जायसवाल, निखिल उपाध्याय, श्याम मिश्रा, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *