दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स का भारत की ओयो कंपनी पर आया दिल, 37 करोड़ रुपए किए निवेश

नईदिल्ली ।

टेक्नोलॉजी सेक्टर की प्रमुख कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ने ओयो (ओयो) में करीब 37 करोड़ रुपए (50 लाख डॉलर) का निवेश किया है. यह निवेश इच्टिी शेयरों और अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय संचयी तरजीही शेयरों के निजी आवंटन के जरिये किया गया है.
हॉस्पेटिलिटी सेक्टर की कंपनी ओयो ओयो ने एक नियामकीय सूचना में यह कहा है. इसमें कहा गया है कि ओयो रूम्स होटल सीरीज को चलाने वाली कंपनी आरेवेल स्टेज प्रा. लि. की 16 जुलाई को हुई असाधारण आम बैठक में कंपनी के एफ2 अनिवार्य परिवर्तनीय संचयी तरजीही शेयरों और इच्टिी शेयरों को निजी आवंटन के आधार पर माइक्रोसॉफ्ट कापोर्रेशन को कुल मिलाकर 4,971,650 डॉलर के समान रुपए में जारी करने को मंजूरी दी गई.
सौदे के तहत ओयो 10 रुपए अंकित मूल्य के पांच इच्टिी शेयर 58,490 अमेरिकी डॉलर के बराबर के भारतीय रुपए के इश्यू मूल्य पर जारी करेगी. इसके अलावा एफ2 सीरीज के 100 रुपए अंकित मूल्य वाले 80 सीसीसीपीएस 58,490 डॉलर प्रति सीरीज एफ2 मूल्य के बराबर रुपए में जारी करने को भी मंजूरी दी गई.
ओयो होटल्स एंड होम्स प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए कंपनी बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस सितंबर में फाइल कर सकती है. ओयो में जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प की 46 फीसदी हिस्सेदारी है.
ओयो, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, इंजीनियरिंग, प्रोडक्ट मैनेजर्स, डिज़ाइनर्स, डेटा साइंटिस्ट्स को एंट्री-लेवल से लेकर सीनियर लीडरशिप रोल्स सहित 300 से ज्यादा टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स को हायर करने की योजना बना रही है. एक्सपेंडेड डिजाइन, प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग टीमें शुरुआत से ओयो के लिए लॉन्ग टर्म कैपेबिलिटी का निर्माण करने और वर्तमान टेक स्टैक को अपडेट करने के लिए जिम्मेदार होंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *