सौरभ बंधोपाध्याय भोपाल के नए मंडल रेल प्रबंधक होंगे
भोपाल।
सौरभ बंदोपाध्याय को भोपाल रेल मंडल का मंडल रेल प्रबंधक बनाया गया है। निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक उदय बोरवणकर नागपुर मेट्रो रेल के कार्यकारी निदेशक होंगे। सौरभ बंदोपाध्याय वर्ष 1990 के भारतीय रेल सिग्नल इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी हैं। जो कि भारतीय रेल के कई मंडलों और उपक्रमों में विभिन्न पदों पर सफलता पूर्वक काम कर चुके हैं। इन्होंने झांसी मंडल के अत्यंत कठिन सेक्शन से अपने कैरियर की शुरूआत की थी। रेलटेल कारपोरेशन में अपर महाप्रबंधक, भोपाल एवं नागपुर मण्डल में वरिष्ठ मण्डल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर (समन्वय) के पद पर कार्य कर चुके हैं। बिलासपुर मंडल में अपर मण्डल रेल प्रबंधक के कार्यकाल के दौरान दस हजार वैगन प्रतिदिन की लोडिंग का रिकॉर्ड बनाया। इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्य जैसे कि गेज परिवर्तन और डबलिंग इत्यादि का 150 किमी का अनुभव है। श्री बंदोपाध्याय वर्तमान में पश्चिम रेलवे मुंबई में मुख्य संचार इंजीनियरि के पद पर कार्यरत हैं। एमपीडीपी कोर्स में इनके प्रदर्शन और महत्वपूर्ण योगदान के लिए गोल्ड मेडल भी प्राप्त कर चुके हैं। सौरभ बंदोपाध्याय का भोपाल से गहरा नाता है। इनके पिता स्वर्गीय टीके बंदोपाध्याय मौलाना आजाद तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी विवि (मैनिट) में प्रोफेसर और विभागध्यक्ष रहे हैं। खुद सौरभ बंदोपाध्याय भी मैनिट से ही पास हैं।
