मौसमी बीमारी के मरीजों की बढऩे लगी संख्या

रीवा।

रीवा जिले की गुढ़ तहसील में मौसमी बीमारी से इन दिनों बीमारों की संख्या बढ़ती जा रही है। नगर के अंदर संचालित क्लीनिक से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों की संख्या सर्वाधिक है। गुढ़ अस्पताल सहित के ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। वहीं भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी सौ के आसपास रही है। जिसमें अकेले 80 से ज्यादा मरीज  भर्ती हुए। हालांकि गुढ़ अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की सुविधा नहीं होने से रीवा जिला अस्पताल भेज दिया जाता है। जिसमें ढाई सौ मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे हैं। इतना ही नहीं प्रशासन द्वारा बनाई गई फीवर क्लीनिक में मरीज जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *