विनायकधार में सड़क के लिए आंदोलन 16वें दिन भी रहा जारी

चमोली

गैरसैंण एवं थराली प्रखंड की सीमा पर स्थित विनायकधार में सड़क सहित अन्य चार मांगों के लिए ग्रामीणों का आंदोलन आज भी जारी रहा। मंगलवार को मंमद चौतरिया एवं मंमदल कालीमाटी की महिलाएं आंदोलन स्थल पर समर्थन देने पहुंची। इस दौरान प्रधान कालीमाटी अनिता देवी, मंमदल अध्यक्ष चौतरिया सरिता देवी, कुंवर सिंह नेगी, नारायण सिंह रावत, पूर्व प्रधान चंद्र सिंह नेगी,सुरेन्द्र कुमार, हेमा, तारा, शकुंतला,मुन्नी, घिनोड़ी, कंचनी, मदन, रीता, हंसी सहित कई महिलाओं ने आंदोलन का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *