अभाविप कार्यकर्ताओं ने फूंका कुलपति का पुतला

बागेश्वर(आरएनएस)। परीक्षाफलों की त्रृटियां दूर किए बगैर कक्षाओं का संचालन करने पर अभाविप ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज छात्रों ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया। साथ ही परीक्षाफलों में आ रही त्रृटियां दूर करने की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। परिषद से जुड़े लोग शनिवार को बीडी पांडे कैंपस में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद विवि के कुलपति का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राओं की परीक्षाफलों में हो रही तमाम तमाम त्रुटियों व यूजीसी की गाइडलाइन के तहत कक्षाओं का संचालन नहीं हुआ है। इसके बाद भी एमए, एमएससी व एमकॉम की की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। जो न्यायोचित नहीं है। विश्वविद्यालय छात्र हितों के मामले में सभी मोर्चो पर असफल हुआ है। उन्होंने बताया कि यूजीसी के गाइडलाइन के अनुसार 180 दिन की कक्षाओं के संचालन के बाद ही सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित कराई जाती है, परंतु जनवरी अंतिम सप्ताह में छात्र-छात्राओं के प्रवेश होने के पश्चात फरवरी माह में ही उनकी परीक्षाएं करना छात्र हितों के साथ अन्याय है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री सौरभ जोशी, सचिव रोहित, खजान टंगड़िया, हरेंद्र दानू, हरीश कुमार, उमेश मेहता, मनीष, मुन्ना बिष्ट, पवन, गौरव मेहता, उमेश शाही, सोनी,सुमन,अक्षय,नितिन,गौरव,अनमोल आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *