जन जागरूकता रैली निकाली  

कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के कण्वघाटी स्थित शहीद लांस नायक धनवीर सिंह राणा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को स्वामी विवेकानन्द का जन्मदिवस युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. मंजू कपरवाण ने बताया कि इस अवसर पर स्वयं सेवियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से अवगत कराने के बाद भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्वयंसेवी मीनल रावत ने प्रथम, प्रीति पटेल ने द्वितीय व सरगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने विद्यालय सेवित ग्राम उदयरामपुर, त्रिलोकपुर व कलालघाटी में जन जागरूकता रैली निकाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *