सीआरपीएफ और गढ़वाल हीरोज ने दर्ज की शानदार जीत

रुद्रपुर। एमबी एजुकेशन सोसाइटी की ओर से आयोजित द हिमालयन कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 का शुभारंभ हो गया है। जिसका उद्घाटन विधायक शिव अरोरा और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने किसा। टूर्नामेंट में पूरे देश से आईं लगभग 18 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट के मुकाबले रुद्रपुर, कोटद्वार टनकपुर और देहरादून में खेले जा रहे हैं। रविवार को एमेनिटी पब्लिक स्कूल के फुटबॉल ग्राउंड में प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आसाम राइफल और गढ़वाल हीरोज के बीच हुआ। गढ़वाल हीरोज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता का दूसरा मैच सीआरपीएफ के साथ यूटी लद्दाख के बीच हुआ। इसमें सीआरपीएफ की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर 17-0 से विजय प्राप्त की। मुकाबले के मैन ऑफ द मैच सूरज रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण और एमबी एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन सुभाष अरोरा ने विजेता टीमों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहां कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *