पिता की मृत्यु के बाद पुत्र ने खाते से लाखों रुपये की रकम निकाली


रुड़की

 पिता की मृत्यु के बाद उनके एक पुत्र ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के सहारे लाखों रुपये की रकम खाते से निकाल ली। पुलिस ने मृतक के पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ धोखाधड़ी और षडयंत्र रचने के आरोप समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली को इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी अनुभव कुमार ने तहरीर देकर बताया कि पिता यशपाल सिंह की 2 मई 2021 को मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद भाई नवीन कुमार ने 10 सितंबर 2021 को नगर निगम से पिता की मृत्यु का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर खाते से 10.50 लाख की रकम और दो माह की पेंशन निकाल ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *