प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
रुड़की
आरएनआई इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक ज्ञानचंद गुप्ता ने विद्यालय के अनुशासन और शैक्षिक गतिविधियों की सराहना की। प्रधानाचार्य डॉ. अशोक शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुंबई की संस्था की ओर से आयोजित रंगोत्सव कला प्रतियोगिता में विजयी छात्रा अमिता, सायमा, शबनूर, आदित्य कुमार, अभिषेक, मोहम्मद इस्लाम, डोली, तनुजा, संस्कृत प्रतियोगिता में विजय आरती, अनु, करुणा, खुशी सेन, दीपक कश्यप, तनुजा, पायल, शगुन, शगुफ्ता, सुमैया आदि को मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अशोक सैनी, शर्मिला नगर, आलोक कंडवाल, राजीव सैनी, नवीन शरण निश्चल, आराधना, चारु चौहान, सारिका सैनी, अलका शर्मा, मांगेराम, ललित गर्ग, प्रदीप गौतम आदि मौजूद रहे।
