एलपीजी गैस से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा



हरिद्वार

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर बहादराबाद के बोंगला ग्राम के पास देर रात एलपीजी गैस से भरा ट्रक (कैप्सूल) हाईवे पलट गया। इस कारण हाईवे पर वाहनों का संचालन घंटों तक बाधित रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने एलपीजी से भरे कैप्सूल ट्रक को तीन क्रेन की मदद से हाईवे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया। जिसके बाद हाईवे पर वाहनों का संचालन शुरू हो सका। दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार देर रात को बहादराबाद में एलपीजी गैस से भरा कैप्सूल ट्रक रोड पर पलटने की सूचना फायर स्टेशन मायापुर को मिली। सूचना मिलने पर एक फायर यूनिट घटनास्थल पहुंची। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी के नेतृत्व में फायर यूनिट ने ट्रक को हाईवे से हटाना शुरू किया। एक अतिरिक्त फायर टेंडर मय यूनिट के फायर स्टेशन सिडकुल से भी घटनास्थल पर मंगाया गया। इस दौरान एलपीजी कैप्सूल को तीन क्रेन के माध्यम से सीधा कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया। मौके पर इंडेन बॉटलिंग प्लांट बहादराबाद के जीएम और प्लांट इंजीनियरों ने मौके पर कैप्सूल ट्रक से गैस लीकेज आदि की जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *