रोहित डिमरी बने गौर रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष
रुद्रप्रयाग
विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) ने रोहित डिमरी को रुद्रप्रयाग जिले की कमान सौंपी है। गौ रक्षा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष थानापति मणि महेश गिरी ने सभी पदाधिकारियों की सहमति के बाद नियुक्ति पत्र जारी किया है। गौर रक्षा विभाग जिले में आवारा घूम रही गायों के संरक्षण को लेकर गौ रक्षा विभाग कार्य करेगा। इसके साथ ही पशु क्रूरता के खिलाफ भी आवाज उठायेगा। सभी युवाओं, बुजुर्गो एवं महिलाओं को इस अभियान से जोड़ने का कार्य भी किया जायेगा। गौ रक्षा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष थानापति मणि महेश गिरी ने बताया कि रोहित डिमरी को रुद्रप्रयाग जिले में जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि रोहित डिमरी को जिलाध्यक्ष बनाने के साथ ही महामंत्री भूपेन्द्र जगवाण व कोषाध्यक्ष का दायित्व संदीप कप्रवाण को सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष की कमान सौंपे जाने पर रोहित डिमरी ने कहा कि गौ रक्षा विभाग गायों के संरक्षण के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करेगा। इसमें सभी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।
