विश्व स्तरीय संस्था है रेडक्रॉस: डॉ.मुकेश
हरिद्वार
रेडक्रॉस एक विश्व स्तरीय महान संस्था है, जिसके साथ जुड़कर मानवता से शांति स्थापित करने का प्रयास किया जा सकता है। यह विचार भारतीय रेडक्रॉस समिति, हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने हरिद्वार में छह दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि रखे। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस एक ऐसा ही मंच है जो जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ सेवा करता है। डॉ. अग्रवाल ने शिविर के दौरान आयोजित भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त टीमों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया। केआर मंगलम विवि के भानुप्रताप ने सर्वश्रेष्ठ युवा का खिताब हासिल किया। वहीं राजकीय महाविद्यालय नारनौल की टीम सर्वश्रेष्ठ टीम रही। इस अवसर पर रोहित शर्मा, सर्वजीत सिंह, मनोज कुमार सैनी, अनिल कुमार, धीरज खुराना, मनदीप सिंह, डॉ. राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
