1 नवम्बर से होगा तल्लानागपुर औद्योगिक विकास मेला
रुद्रप्रयाग
बीते साल की तरह इस बार भी तल्लानागपुर औद्योगिक विकास एवं कृषि पर्यटन महोत्सव 1 नवम्बर से शुरू होगा। पांच दिवसीय महोत्सव का समापन 5 नवम्बर को किया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेल प्रतियोगिता, विभागीय स्टाल और लक्की ड्रा कूपन मुख्य आकर्षण के केंद्र होंगे।
तल्लानागपुर औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन महोत्सव मेला समिति चोपता द्वारा जनपद के सभी लोगों से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर महोत्सव का आनंद लेने पहुंचे। मेला समिति द्वारा आयोजन की सफलता के लिए समितियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। इधर, मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पांडाल से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। मेले में मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के कई मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।
