राज राजेश्वरी मंदिर की सड़क का डामरीकरण की मांग


नई टिहरी

चंबा ब्लॉक के जलेड गांव स्थित सिद्धपीठ राजराजेश्वरी मंदिर को जाने वाली सड़क के खस्ताहाल होने के कारण मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मंदिर के पुजारी उमा शंकर उनियाल ने बताया कि माता राजराजेश्वरी के मंदिर में वर्ष देश और प्रदेश के विभिन्न जगहों से श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। लेकिन मंदिर तक आने वाले रास्ते रानीचौरी के बाद वीड, बंगोली, मणोगी, खंडकरी गांव से मंदिर तक जगह-जगह सड़क पर गड्ढे होने के कारण श्रद्धालुओं के साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों को भी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। बताया बीते कई वर्षों से पूर्व लोनिवि ने सड़क पर पैचवर्क का कार्य किया था, जो अब पूरी तरह से उखड़ गया है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता महादेवी प्रसाद उनियाल, राकेश उनियाल, विक्रम रावत, दौलत मखलोगा, राकेश ममगाईं ने डीएम को पत्र देकर उक्त सड़क डामरीकरण करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *