चंबा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जगधार में बैठक की



नई टिहरी

चंबा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जगधार गांव में बैठक कर निकाय, लोकसभा और पंचायत चुनाव पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। उन्होंने भाजपा सरकार की खामियों को आम जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। चंबा ब्लॉक के जगधार न्याय पंचायत अध्यक्ष विजेंद्र सिंह नेगी अध्यक्षता में सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों की संपन्न हुई। बैठक में पाटी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा कि आने वाले चुनाव की सभी मिलकर अभी से तैयारियां शुरु करनी होगी। कहा कार्यकर्ताओं भाजपा सरकारों की खामियों को आम जन के बीच पहुंचाए। भाजपा सरकारें देश की जनता को गुमराह करने में लगी है। भाजपा के शासनकाल में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। बेरोजगार युवा रोजगार के लिये भटक रहे हैं,मातृ शाक्ति सुरक्षित नहीं है। विरोधी दलों के लोगों को सीबीआई और ईडी का डर दिखाकर चुप करवाया जा रहा है। कहा पीएम मोदी की 15 लाख वाली घोषणा, प्रतिवर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने के सहित अन्य वादे हवाई साबित हो गये हैं,सरकार अपने वादों पर ही पूरी तरह फेल हुई है। बैठक में चंबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष साहब सिंह सजवाण, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेन्द्रचंद रमोला, सोबन सिंह नेगी, हरी मखलोगा, शक्ति प्रसाद जोशी, रजनी भट्ट, सरोजनी देवी, रजनी देवी, सुरेन्द्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *