देवप्रयाग की ऋचा कोटियाल करेंगी देश का प्रतिनिधित्व



नई टिहरी

देवप्रयाग निवासी ऋचा कोटियाल विश्व भर में लिंग आधारित हिंसा पर अमेरिका सहित चार शहरों में आयोजित सेमिनारों में भारत की ओर से व्याख्यान देंगी। अभियोजन अधिकारी ऋचा कोटियाल ने देवप्रयाग सहित टिहरी से शुरुआती शिक्षा यूआईटी विश्वविद्यालय से एलएलबी कर कुमाऊं विवि से एलएलएम किया। उत्तराखण्ड सरकार में सहायक अभियोजन अधिकारी के रूप में अपने करियर शुरू करते हुए ऋचा कोटियाल ने अपनी प्रतिभा के बलबूते पीओ पद ग्रहण किया व देशभर चुनिदा अभियोजन अधिकारियों में स्थान बनाया। सरदार वल्लभ भाई पटेल पुलिस अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षु अधिकारियों को व्याख्यान देने के साथ ही ऋचा यहां एक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार भी साबित हुई। पूर्व सूचना आयुक्त राजेंद्र कोटियाल की पुत्री ऋचा दुनिया की आधी आबादी का देश की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगीं। ऋचा 18 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक आयोजित सेमिनारों में अपना व्याख्यान देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *