गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद ……चलीं लाठी-डंडे व तलवारें

 

काशीपुर
आईटीआई थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गंज में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढऩे पर दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों, तलवारों से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महुआखेड़ा गंज निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि वह भाजपा कार्यकर्ता है। उसके पड़ोस में एक दूसरा परिवार रहता है जो उससे राजनीतिक रंजिश रखता है। गुरुवार की रात करीब आठ बजे उनका बेटा पास की दुकान पर सामान लेने गया था। इस दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने उसके मुंह पर थूक दिया। विरोध करने पर युवक अपने पिता व कई अन्य को मौके पर बुला लाया और अभद्रता की। इसके कुछ समय बाद आरोपियों ने बल्लम, लाठी-डंडे व तलवारों से उसके घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने परिवार वालों की जमकर पिटाई की और महिलाओं से छेड़छाड़ की।
वहीं दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने भी थाने में तहरीर देकर कहा कि आरोपी पड़ोसी के बेटे के पास कार है। वह कार को सडक़ पर खड़ा करता है। इससे घर आने-जाने का रास्ता बंद हो जाता है। उन्होंने कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं मानता है। इसी रंजिश को लेकर गुरुवार रात उनके घर में घुसकर हमला किया गया। तलवार, लाठी-डंडे आदि से पीटकर कई लोगों को घायल करने के साथ ही परिवार की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *