कोचिंग सेंटर में एडमिशन के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। कोचिंग सेंटर में एडमिशन के नाम पर 57 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बीती सात मई को कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र के काजीबाग निवासी जमीर अहमद खां पुत्र स्व.भूरा खां ने पुलिस में तहरीर देकर कहा कि वह नैनीताल बैंक से प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका बेटा दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है। उसने लेंग्वेज इम्प्रूवमेंट कोचिंग सेंटर का विज्ञापन देखकर कोचिंग स्वामी से फोन पर संपर्क किया और जानकारी जुटाई। इसके बाद कोचिंग स्वामी खिजराबाद न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी साउथ दिल्ली निवासी अनोज कुमार पुत्र राम बहादुर भुजैल ने कोचिंग में एडमिशन के नाम पर उससे रुपये मांगे। बताया बेटे के कहने पर उन्होंने बीते वर्ष 21 दिसंबर 2020 को अनोज कुमार के एचडीएफसी बैंक खाते में नैनीताल बैंक शाखा से 57 हजार 500 रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी। आरोप है इसके बाद भी उसके बेटे को कोचिंग नहीं कराई गई। जब उन्होंने कोचिंग स्वामी को फोन करके अपने रुपये वापस मांगे तो कोचिंग स्वामी ने गाली-गलौज की। एसआई अशोक फर्त्याल ने बताया आरोपी अनोज के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *