लक्सर में दो बाइक चोर पकड़े, दस बाइक बरामद


रुड़की(

। लक्सर पुलिस ने बाइक चुराकर ले जा रहे दो युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की कुल 10 बाइक बरामद हुई हैं। इनमें चार बाइक की चोरी के मुकदमे लक्सर में पहले से दर्ज हैं। बाकी छह बाइकों के बारे में भी पुलिस पता लगा रही है। दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शनिवार को लक्सर पुलिस की टीम लक्सर-रुड़की हाईवे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोक लिया। पूछताछ के दौरान बाइक का नंबर परिवहन विभाग की वेबसाइट से मिलाने पर बाइक चोरी की होने का पता चला। इस पर पुलिस उन्हें बाइक सहित कोतवाली ले आई। वहां सख्ती से हुई पूछताछ में युवकों ने पिछले डेढ़, दो माह के भीतर लक्सर क्षेत्र में दस से अधिक बाइक चुराने की बात बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *