नसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली
बागेश्वर। स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को बागेश्वर नगर क्षेत्र में एनसीसी कैडेट वह स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इस दौरान लोगों से पॉलीथिन का उपयोग न करने और घरों का कूड़ा कूड़ादान में डालने की अपील की। साथ ही दुकानदारों को भी पॉलीथिन में सामान न देने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर कप्तान आलोक पांडेय व कन्हैया वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
