नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी धरा

ऋषिकेश

लापता चल रही किशोरी को पुलिस ने रामनगर, हल्द्वानी से बरामद कर लिया है। साथ ही किशोरी का अपहरण करने वाले युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक एक पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 21 जून को घर में यह कहकर निकली थी, कि अपने अध्यापक के यहां अंक तालिका जमा करने जा रही हूं। अंक तालिका जमा कराने के बाद से वह लापता चल रही थी। उसका कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांचच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि युवक के किशोरी का अपहरण कर भगाने का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने रविवार को मालधन रोड रामनगर, हल्द्वानी से आरोपी युवक के चुंगल से किशोरी को छुड़ाया। कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने अपहरकर्ता की पहचान राकेश भंडारी पुत्र गजेंद्र सिंह भंडारी निवासी मनसा देवी, गुमानीवाला के रूप में की है। बताया की किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म और पोक्सो की धारा भी विवेचना में बढ़ाई गई है। बताया की आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *