चुनाव में जीत को बूथ मजबूत करेगी भाजपा


ऋषिकेश। भाजपा क्षेत्र में पन्ना समितियां गठित कर बूथ को मजबूत करने का काम करेगी। वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा बस्तियों में जाकर लोगों को प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला या नहीं यह भी सुनिश्चित करने का काम किया जाएगा। शुक्रवार को ऋषिकेश जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा कि भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाने जा रही है। जिसके तहत पार्टी कार्याकर्ता भाजपा की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने, आयुष्मान कार्ड योजना से वंचित लोगों के लिए शिविर लगाने के अलावा विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। वहीं 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर बस्तियों में जाकर उन्हें भारत सरकार की योजनाओं का लाभ मिला या नहीं यह सुनिश्चित करेगी। बताया कि पार्टी प्रत्येक वार्ड में जाकर बूथ को मजबूत करने का काम करेगी। वहीं युवा व महिला कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें सशक्त करने का काम किया जाएगा। प्रत्येक बूथ स्तर पर पन्ना समितियां गठित की जाएगी। इन समितियों की जवाबदेही पन्ना प्रमुख के प्रति रहेगी। प्रत्येक समिति अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेगी। कहा कि 2024 के चुनाव के बाद उत्तराखंड को देश के सबसे अग्रणी प्रदेशों में गिना जाएगा। इस अवसर पर जिला सह प्रभारी ललिन भट्ट, मेयर अनिता ममगाईं, जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, राजेन्द्र तडियाल, पंकज शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *