राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश से कार्यकत्री होंगी शामिल
पिथौरागढ़। ऐक्टू से संबद्ध ऑल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन (एआईएसडब्ल्यूएफ) के पहले राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश से भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शामिल होंगी। रविवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडेय ने बताया कि पटना में आगामी नौ सितंबर से दो दिवसीय एआईएसडब्ल्यूएफ का राष्ट्रीय अधिवेशन होना है। जिसमें सरकारी स्कीमों में कार्यरत आशा, आंगनबाड़ी, मिड डे मील वर्कर (भोजनमाता) के नियमित वेतन, कर्मचारी का दर्जा, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा आदि को लेकर लोगों को चर्चा की जाएगी। सीमांत जिले के साथ ही प्रदेश के अन्य जनपदों से भी कार्यकत्रियां उक्त अधिवेशन में जाएंगी।
