उदीयमान खिलाड़ियों को सम्मानित किया


पिथौरागढ़। नगर के अटल आदर्श जीआईसी में मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना के तहत चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बीते रोज विद्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य जेआर शाह ने राखी गोबाडी, जिया रावत, भावेश भट्ट व कंचन महर को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राएं खेलकूद में भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रधान किरन भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य राधिका चन्द, व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी, व्यायाम शिक्षक अर्जुन कुमार, जीबी भट्ट, हरीश खोलिया, राकेश चौहान, दया कृष्ण भट्ट ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *