उपपा ने उपचुनाव में झोंकी ताकत


बागेश्वर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी भगवत कोहली के लिए गांव-गांव जाकर वोट मांगी। केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि राज्य में सामाजिक, राजनीतिक और व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प लिया है। उत्तराखंडी अस्मिता की रक्षा करनी है।
महासचिव एडवोकेट नारायण राम, पार्टी उपाध्यक्ष आनंदी वर्मा, पार्टी महासचिव नरेश नौड़ियाल, अल्मोड़ा की नगर अध्यक्ष हीरा कोहली के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें प्रचार कर रही हैं। गरुड़, बैजनाथ, गागरीगोल में आयोजित नुक्कड़ सभा में केंद्रीय अध्यक्ष तिारी ने कार्पोरेट परस्त भाजपा और कांग्रेस पर हमला किया। कहा आजादी के 75 और राज्य गठन के 23 वर्ष बीत जाने के बाद भी राज्य की जनता की आर्थिक बदहाली, बेरोजगारी झेल रही है। उक्रांद इन दलों की गोद में बैठ कर सत्ता का सुख भोग चुका है। जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप मधवाल, महासचिव अब्बल सिंह भंडारी, महासचिव नरेश नौडियाल, महासचिव एडवोकेट नारायण राम, प्रत्याशी भगवत कोहली आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *