वैक्सीनेशन शिविर में अहम भूमिका निभाने वाले मंदिर समिति के लोगों को किया सम्मानित

देहरादून

प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में पिछले एक महीने से निरंतर चल रहे वैक्सीनेशन शिविर में अहम भूमिका निभाने वाले मंदिर समिति के लोगों को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों को जूस और पानी की बोतल भी दी। देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मंदिर समिति अध्यक्ष सुभाष माकिन के साथ ही पुनीत सहगल, प्रदीप ग्रोवर, यशपाल बहल, जतिन तलवार, विनोद कुमार पंडित, राजू उपाध्याय, अंशुल व निर्मला पांडेय समेत सभी पदाधिकारियों को आज शाल पहना कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें जूस, मिनरल वाटर व कोरोना सुरक्षा किट भेंट की। इस अवसर पर धस्माना ने कहा कि पूरे कोरोना काल में पहली लहर से ही स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने जरूरतमंद लोगों की सेवा व सहायता में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसीलिए इन संगठनों को हमें प्रोत्साहित व सम्मानित करने की आवश्यकता है। प्रेमनगर के सनातन धर्म मंदिर के पदाधिकारियों ने मुश्किल परिस्तिथियों में जिस प्रकार से लोगों की सहायता की व मंदिर परिसर में वैक्सीनेशन कैंप लगा कर निरंतर एक महीने में हजारों लोगों का टीकाकरण करवाया, वह वास्तव में प्रशंसनीय कार्य है। इससे बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं हो सकता। इसीलिए उन्होंने प्रेमनगर में सबसे पहले मंदिर समिति को सम्मानित करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित खन्ना, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सुशीला बेलवाल, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गौतम सोनकर वरिष्ठ नेता महेश जोशी, पार्षद छावनी जितेंद्र तनेजा, सरोज भाटिया, ज्योति चौधरी, सायरा बानो, उदय सिंह पंवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *