बागेश्वर में 35 लीटर अवैध कच्ची शराब संग एक दबोचा
बागेश्वर। कौसानी पुलिस ने 35 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान भतड़िया मार्ग पर बमाणी घाट से 500 मीटर आगे 35 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी है। शराब को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
