ग्रामीणों ने चौपाल में सचिव को गिनवाई समस्याएं
पौड़ी। भाषा विभाग के सचिव ने खिर्सू ब्लाक के मीन्दाण गांव में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं सुनी। इस दौरान उन्होंने गांव में संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। खिर्सू ब्लाक के मीन्दाण गांव में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने गांव में झूलते हुए विद्युत पोलों, बिलों का भुगतान करने के बावजूद उन्ही बिलो को दुबारा उन्हें भेजने आदि की समस्याएं सचिव को बताई। सचिव ने अफसरो को कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करने के निर्देश दिए। इस दौरान महिलाओं ने सचिव को बताया कि पालीहाउस में केवल एक बार ही सब्जी उत्पादन हो रहा है। सचिव ने अफसरो को गांव के फार्म मशीनरी बैंक में रखे कृषि यंत्रों की स्थिति का तकनीकी परीक्षण करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य, डीडीओ मनविंदर कौर, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. देवेंद्र बिष्ट, तहसीलदार श्रीनगर हरीश जोशी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पाबौ केएसनेगी आदि शामिल थे।
