एफआरआई देहरादून के विद्यार्थियों ने सेंचुरी पेपर मिल में किया शैक्षिक भ्रमण

नैनीताल

देहरादून से एफआरआई के विद्यार्थियों ने सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं का भ्रमण किया और सेंचुरी के सीईओ ने उन्हें पेपर इंडस्ट्री के संबंध में विशेष सत्र के दौरान जानकारियां दीं। वन अनुसंधान सस्था देहरादून के 30 विद्यार्थियों सेंचुरी पेपर मिल में पेपर इंडस्ट्री की जानकारी के लिए शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचे। उन्होंने एशिया की सबसे बड़ी पेपर कंपनी में विभिन्न सत्रों में विभागों में भ्रमण कर जानकारियां लीं। साथ ही भ्रमण के अंत में आयोजित एक घंटे के एक विशेष सत्र के दौरान कंपनी के सीईओ विजय कॉल ने विद्यार्थियों को पेपर इंडस्ट्री के बारे में बताया। यहां मुख्य रूप से सेंचुरी पेपर मिल के एचआर हेड डॉ. एपी पांडे व सेंचुरी के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *