कलर्ड चौकर्स फिल्म एंड इंटरटेमेंट प्राइवेट लिमिटेड की फ़िल्म के ऑडीशन में राज्यभर से लगभग 200 कलाकारों ने किया प्रतिभाग


देहरादून। कलर्ड चौकर्स फिल्म एंड इंटरटेमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अपनी पहली फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है। फ़िल्म निर्माता  कलर्ड चौकर्स फिल्म एंड इंटरटेमेंट प्राइवेट लिमिटेड के एम.डी. वैभव गोयल ने बताया कि रविवार को फ़िल्म में कलाकारों के चयन के लिए जीएमएस रोड स्थित एक होटल में ऑडीशन कार्यक्रम रखा गया था। इस ऑडीशन में राज्यभर से लगभग 200 कलाकारों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
फ़िल्म के लिए ऑडीशन चयन मण्ड़ल में पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल, फ़िल्म मेकर एवं डीन दून फ़िल्म स्कूल श्री मुकेश नौटियाल, निर्देशक एवं अभिनेता कांता प्रसाद, अंतरराष्ट्रीय जज डॉ. तरुण भाटिया, क्रिएटिव डायरेक्टर अनिल राय शामिल थे।
पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने कहा कि कलर्ड चौकर्स फिल्म एंड इंटरटेमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा काफी अच्छे विषय पर गढ़वाली फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के ऑडीशन में कलाकारों में प्रतिभा की कमी नही है। मुझे आशा है कि हमारी स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर ड्रीम्स प्रोडक्शन के दीपक नौटियाल, कौथिग फाउंडेशन के संयोजक केशर सिंह बिष्ट, श्रीफिल्म प्रोडक्शन के सुरेन्द्र बिष्ट, फ़िल्म निर्माता सन्तोष रावत, विपिन कुमार, निखिल जैन, क्षितिज सिंह, निखिल नाहर , राहुल कुमार के साथ साथ प्रोडक्शन की पूरी टेक्निकल टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *