8पेटी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
बागेश्वर।
कमेड़ीदेवी चौकी पुलिस ने आठ पेटी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कांडा के थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि चौकी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान ग्राम मझेड़ा के पास संदिग्ध व्यक्ति प्रदीप पाठक पुत्र हीरा बल्लभ पाठक निवासी मझेड़ा के पास से आठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। उसके खिलाफ 60(1) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर दिया है।
