टाउन हॉल परिसर में स्थापित होगा ‘शिलाफलकम


विकासनगर। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत मेरी माटी, मेरा देश अभियान आगामी नौ अगस्त से शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को पालिका सभागार में अध्यक्ष ने सभासदों और कर्मचारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान टाउन हॉल में शिलाफलम की स्थापना करने का निर्णय लिया गया।
शनिवार को पालिका सभागार में आयोजित बैठक में अध्यक्ष शांति जुवांठा ने कहा कि देश के शहीदों के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान शुरू किया गया है। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों की याद में पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत देशभर में अमृत कलश यात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत टाउन हॉल परिसर में शिलाफलकम की स्थापना की जाएगी। इस पर स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के साथ ही देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सेना के तीनों अंगों के जवानों, केंद्रीय सशस्त्र बल, अर्द्ध सैनिक बल और पुलिस के जवानों के नाम अंकित किए जाएंगे। टाउन हॉल परिसर में ही अमृत वाटिका बनाई जाएगी, जिसमें स्थानीय प्रजाति के 75 पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए वन विभाग से पौधों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। शहीदों के घर से मिट्टी एकत्र कर उसे अमृत कलश यात्रा के लिए भेजा जाएगा। बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर मेरी माटी, मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। समापन पर पंच प्राण प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ सभासद धर्मेंद्र ठाकुर, शम्मी प्रकाश, बिशन राणा, उपासना भार्गव, कृष्णा तोमर, शिवांगी बॉबी नौटियाल, राकेश जॉन, अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *