बारिश से संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हुई


चम्पावत। भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान पहुंचा है। बारिश से सीमांत सौराई गांव का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। बीते दिन हुई भारी बारिश से सीमांत सौराई गांव का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान दान सिंह ने बताया कि हरतोला-सोराई पैदल मार्ग भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे ग्रामीणों को गांव तक आवश्यक जींसों को पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने श्रमदान कर संपर्क मार्ग ठीक किया था। लेकिन बीते दिन बारिश से यह मार्ग दोबारा क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीण दुर्गादत्त, हीरा सिंह, सूरज सिंह, कैलाश सिंह आदि ने रास्ता ठीक करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *